लाइव न्यूज़ :

मेरठ: शादी के बाद पत्नी होने लगी मोटी तो पति ने दिया तीन तलाक, घर से भी किया बेदखल

By आजाद खान | Updated: September 5, 2022 09:34 IST

बताया जा रहा है कि शादी के आठ साल बाद महिला के पति को लगा की उसकी पत्नी का वजन बढ़ रहा है। ऐसे में उसने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में एक महिला को उसके पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद महिला के मोटे होने पर यह तलाक दी गई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आोरपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में एक पति ने अपनी पत्नी को केवल इस लिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि शादी के बाद उसकी वजन बढ़ गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। 

इस महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बारे में बताते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मेरठ की रहने वाली नजमा बेगम का विवाह आठ साल पहले हुआ था। नजमा ने बताया कि शादी के बाद उसका वजन बढ़ने लगे जिसे देख उसका पति मोहम्मद सलमान उसे ताने देने लगा। 

ऐसे में आरोप है जब मोहम्मद सलमान का मन ताना से नहीं भरा तो उसने नजमा को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। नजमा फिलहाल अपने माता पिता के यहां रह रही है और उसका एक सात साल का बेटा भी है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए सर्किल ऑफिसर (सीओ) अरविंद चौरसिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई  से कहा,"एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। उसको संज्ञान में लेकर जांच करने पर पता चला कि तीन तलाक का मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 3/4 और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस का यह भी कहना है कि महिला ने अपने पति पर यह आरोप भी लगाया है कि उसने पांच अन्य लोगों के साथ उसके घर में जाकर उसकी पिटाई भी की है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशमेरठक्राइम न्यूज हिंदीPoliceवायरल वीडियोतीन तलाक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी