लाइव न्यूज़ :

खाना बना रही थी पत्नी, पति से हो गया विवाद, चेहरे पर डाल दिया गर्म सरसों तेल, गंभीर रूप से झुलसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2021 15:27 IST

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया।गंभीर रूप से झुलस गया।पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। 

मैनपुरी में ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की हत्या

 मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां के करहल थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के देवर महेश चंद्र (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने महेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब से वह गांव की प्रधान चुनी गई हैं तब से पूर्व प्रधान परेशान है।’’

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान राजेश पांडेय ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए उनके देवर महेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और इसके बाद महेश को गोली मार दी, उसे तत्काल सैफई मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार राजेश पांडे और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ करहल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा