लाइव न्यूज़ :

मथुराः दबंगों से त्रस्त दम्पति ने थाने में खुद को लगाई आग, दरोगा और इंस्पेक्टर का निलंबन और केस दर्ज

By भाषा | Updated: August 30, 2019 09:39 IST

सुरीरकलां के कुछ युवक दम्पति की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें परेशान कर रहे थे। जोगेंद्र ने कई बार कोतवाली सुरीर में इस बारे में शिकायत की लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कथित रूप से कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

Open in App

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा परेशान किए जाने के मामले में कथित रूप से कानूनी कार्रवाई न किए जाने से दुखी एक दम्पति ने थाने में ही मिट्टी का तेलकर छिड़ककर स्वयं को आग लगा ली। इस मामले में थाने के प्रभारी निरीक्षक और दो दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाने में स्वयं को आग लगाने वाले दम्पति की हालत गंभीर है। दम्पति की शिकायत पर रिपोर्ट नहीं लिखने के मामले में निरीक्षक अनूप सरोज, दरोगा दीपक नागर और सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर है। सुरीरकलां के कुछ युवक दम्पति की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें परेशान कर रहे थे। जोगेंद्र ने कई बार कोतवाली सुरीर में इस बारे में शिकायत की लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कथित रूप से कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी महावन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह को दी गई है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत