लाइव न्यूज़ :

श्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 20:21 IST

Mathura: श्री राधावल्लभ मंदिर पर रह रहे साधु मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा (48) पर खाना बनाते समय बाहर से आए अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घायल साधु को अस्पताल में भर्ती कराया।अधिकारी ने बताया कि साधु की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Mathura:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित एक गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंदिर परिसर में भोजन बना रहे एक साधु पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साधु के गले पर वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घायल साधु को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह घटना बरसाना थाना क्षेत्र के गांव सहार की है, जहां रविवार पूर्वाह्न श्री राधावल्लभ मंदिर पर रह रहे साधु मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा (48) पर खाना बनाते समय बाहर से आए अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में साधु गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि साधु की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि हमलावर कौन थे, कितने थे और उन्होंने साधु की जान लेने की कोशिश क्यों की। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुराउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?