लाइव न्यूज़ :

Mathura Crime News: बिहार में बनाई मारने की रणनीति!, किशोरी कुंज आश्रम के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट, चार बदमाश जख्मी, कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, मोबाइल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 11:26 IST

Mathura Crime News: पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश जख्मी हो गए। सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी।

Mathura Crime News: मथुरा जिले के किशोरी कुंज आश्रम के महंत की कथित तौर पर हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की टीम ने मंगलवार आधी रात को वृन्दावन इलाके में पानीघाट के पास 11 लोगों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश जख्मी हो गए। बाद में सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ये बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से एकत्र हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से विवाद है। बिहार की जेल में बंददास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी।

सिंह ने बताया कि केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान बिपिन, टीटू, अजय और राज सिकरवार के रूप में की गई है।

गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीटू आठ आपराधिक मामलों में शामिल है, बाकी आरोपियों का विस्तृत आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला