लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती का विवाह, सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2020 13:36 IST

जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें लड़की की बहन आसिया, फैजान, मोहम्मद नाजिम और और सिराज शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की की बहन ने अलीगढ़ की पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता शकुंतला भारती पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बहन को जबरन धर्मांतरण करवाया है। भाजपा नेता शकुंतला ने कहा कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की बालिग है और उसने एक हिन्दू लड़के से अपनी मर्जी से शादी की है। लड़की की बहन ने सात अगस्त को सासनी गेट थाने पर बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।

अलीगढ़उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अलग—अलग धर्मों के युवक और युवती के विवाह के बाद कथित रूप से सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस के अनुसार आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें लड़की की बहन आसिया, फैजान, मोहम्मद नाजिम और और सिराज शामिल हैं । इन लोगों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर पूर्व मेयर पर दबाव बनाकर विवाह कराने का आरोप लगाया था। लड़की की बहन ने अलीगढ की पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता शकुंतला भारती पर आरोप लगाया कि उन्होंने कथित रूप से पुलिस पर दबाव बनाकर उसकी छोटी बहन का जबरन धर्मान्तरण कराया है।

शकुंतला ने हालांकि इस आरोप का खंडन करते हुए सोमवार संवाददाताओं को बताया कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की बालिग है और उसने एक हिन्दू लडके से अपनी मर्जी के मुताबिक हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है ।

उन्होंने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण में तब सामने आयीं, जब लड़की के परिवार वालों की ओर से लड़की को हिन्दू लड़के से शादी करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। लडकी की बहन ने सात अगस्त को सासनी गेट थाने पर बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।

लड़की के बारे में 16 अगस्त तक कुछ पता नहीं चला । उसका विवाह होने के बाद ही पूरी बात सामने आयी । पुलिस ने बताया कि प्रेस कांफ्रेंस में लडकी की बहन आसिया ने ऐसी टिप्पणियां कीं, जो शहर में शांति बाधित कर सकती थीं।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की बालिग है और उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है और किसी तरह का कोई दबाव नहीं था । आसिया का आरोप है कि वह अपनी बहन से बात करना चाहती थी लेकिन उसे बात नहीं करने दी गयी।  

टॅग्स :अलीगढ़केसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत