गुड़गांव के टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से बदसलूकी, थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 30, 2019 01:17 PM2019-08-30T13:17:44+5:302019-08-30T13:17:44+5:30

पुलिस ने बताया कि यह घटना खेड़की धौला टोल प्लाजा पर हुई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Man slapping, slapping man arrested at Gurgaon's toll plaza | गुड़गांव के टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से बदसलूकी, थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार

आरोपी का पता लगा लिया गया और घटना के दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Highlightsवीडियो में टोल लेने वाली महिला तीन अन्य पुरुष सहयोगियों के साथ बूथ के भीतर थी।टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की।

गुड़गांव के टोल प्लाजा में एक महिला कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बदसलूकी की जब उसने बिना टोल टैक्स दिए उसे प्लाजा पार करने से रोका। बदले में महिला ने भी शख्स को थप्पड़ मारा।

पुलिस ने बताया कि यह घटना खेड़की धौला टोल प्लाजा पर हुई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में टोल लेने वाली महिला तीन अन्य पुरुष सहयोगियों के साथ बूथ के भीतर थी जबकि टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शख्स ने टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई की और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का पता लगा लिया गया और घटना के दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Web Title: Man slapping, slapping man arrested at Gurgaon's toll plaza

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे