लाइव न्यूज़ :

दुष्‍कर्मी बाबा दो बहनों के साथ रेप कर बनाता था वीडियो, हुआ गिरफ्तार  

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2019 19:38 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपौल स्थित विश्व कबीर विचार मंच के एक अंतरराष्ट्रीय संत पर दो सगी बहनों के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. पीड़िता बहनों ने बताया है कि पहले आरोपी बाबा ने साल 2010 में छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया. फिर वीडियो बनाकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा. 

Open in App

संत के वेश में यौन शोषण के मामले थमने के नाम हीं नहीं ले रहा है. कई तथाकथित संतों के द्वारा यौन शोषण के मामले में जेल जाने के बाद अब बिहार में भी एक दुष्‍कर्मी बाबा का नाम जुड़ गया है. सुपौल की दो बहनों ने दुष्‍कर्म कर उसका वीडियो बनाने तथा उसके आधार पर सालों तक ब्‍लैकमेल कर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है. सुपौल के महिला थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बाबा को मधुबनी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपौल स्थित विश्व कबीर विचार मंच के एक अंतरराष्ट्रीय संत पर दो सगी बहनों के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. पीड़िता बहनों ने बताया है कि पहले आरोपी बाबा ने साल 2010 में छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया. फिर वीडियो बनाकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा. 

जब बाबा का इतना से भी मन नहीं भरा तो उसने पीडिता की बडी बहन से साल 2016 में दुष्कर्म किया. इस दौरान बाबा ने वीडियो बनाकर उसका भी ब्लैकमेल किया. आरोपी बाबा ने लगातार दोनों बहनों का यौन शोषण करता रहा. लेकिन इस बीच जब राम रहीम को सजा मिली तो बहनों ने हिम्मत जुटाकर कई जगह ईमेल के जरिये शिकायत की. जिसके बाद कल एसपी मृत्युजंय कुमार चौधरी को ये मेल प्राप्त हुआ. 

इस बीच दोनों बहनों में से एक सुपौल पहुंच कर महिला थाने में लिखित में आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने एक पल भी देरी किये बिना संत को मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच के आश्रम से गिरफ्तार कर लिया. 

दरअसल, यह कहानी साल 2009 में ही शुरु हुई थी. पीडिता के पिता कबीर विचार मंच से जुडे हुए थे और लुधियाना में रहकर अपना कार्य भी करते थे. इस दौरान पीड़िता के पिता ने बाबा मनमोहन साहेब को अपने घर लुधियाना बुलाया. जहां दोनों बहनो से बाबा की मुलाकात भी हुई. 

इसी बीच बाबा ने एक बडा कार्यक्रम सुपौल के मरौना थाना इलाके के पंचभिंडा गांव में रखा. जहां पीड़िताओं का पूरा परिवार भी पहुंचा था. वहीं, साल 2010 में पहली बार बाबा ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद से बाबा लगातार लुधियाना से आकर पीड़िता के साथ रेप करने लगा और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा. 

बाबा के डर से दोनों यवतियां चुप थीं. इस बात को दोनों बहनों ने खुद से भी शेयर नहीं किया. लेकिन जैसे ही राम रहीम को सजा मिली तो बडी बहन ने सारी बातें छोटी बहन को बताई. इसके बाद छोटी बहन ने भी अपनी सारी बातें बड़ी बहन को सुनाई. ऐसे में दोनों बहनों कई जगह शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर संत मनमोहन साहेब को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार बाबा का भारत ही नहीं, नेपाल में भी कई जगहों पर आश्रम हैं.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?