लाइव न्यूज़ :

घर में चिकन पकाने को लेकर पड़ोसी दंपति की लड़ाई को सुलझाने गए व्यक्ति की हत्या

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2022 20:50 IST

घटना भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चवानी पत्थर गांव की है। हत्या की यह वारदात बीते मंगलवार की है, लेकिन शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार के दिन चिकन पकाने को लेकर हुआ था मियां बीवी के बीच झगड़ापति-पत्नी का झगड़ा देख पड़ोस रहने वाला बबलू उनका झगड़ा सुलझाने पहुंचा झगड़ा शांत होने के बाद पति ने बबलू के घर जाकर कर दी उसकी हत्या

भोपाल: मध्य प्रदेश के एक गांव में घर में चिकन पकाने को लेकर पड़ोसी दंपति की लड़ाई को सुलझाने गए व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चवानी पत्थर गांव की है। हत्या की यह वारदात बीते मंगलवार की है, लेकिन शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हुआ। 

चिकन पकाने को लेकर हुआ था मियां बीवी के बीच झगड़ा

भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक किरण लता करकेता ने बताया कि मंगलवार को दंपति के बीच घर में चिकन पकाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, महिला ने मंगलवार को घर में चिकन पकाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसके पति पप्पू अहिरवार ने उसके साथ मारपीट की। पति-पत्नी का झगड़ा देख उनके कुछ पड़ोसी उनके घर झगड़ा सुलझाने पहुंच गए। 

झगड़ा सुलझाने गए बबलू नाम के शख्स की कर दी गई हत्या

पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों मियां-बीवी का झगड़ा शांत हो गया। हालांकि, बाद में पप्पू अपने एक पड़ोसी बबलू अहिरवार के घर पहुंचा और उस पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में बबलू को कई गंभीर चोटें आईं और उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पप्पू को पकड़ लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :हत्याभोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो