लाइव न्यूज़ :

PMO की शिकायत पर CBI ने शख्स के खिलाफ दर्ज किया मामला, खुद को बता रहा था प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के स्टाफ का कर्मी

By भाषा | Updated: July 4, 2020 03:12 IST

पीएमओ ने शिकायत में कहा था कि शख्स "कुछ रक्षा बोलियों का जिक्र करता था जो हमने रक्षा मंत्रालय में जमा कराई हैं और उसने कहा था कि उसे वरिष्ठ लोगों का हमारे लिए आदेश है कि हम पी के मिश्रा और अमित शाह से मिलें।"

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने अनिरूद्ध सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पीएमओ की शिकायत के बाद सीबीआई ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायत मिलने से करीब छह महीने बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है।

नई दिल्ली।सीबीआई ने खुद को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के स्टाफ सदस्य के लिए काम करने वाला शख्स बताने और बोइंग के अधिकारियों से कंपनी द्वारा एक रक्षा सौदे की बोली के संबंध में सरकार के शीर्ष अधिकारियों और एक मंत्री से मिलने के लिए कहने के लिए अनिरूद्ध सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीएमओ ने तब इसकी शिकायत सीबीआई से की और मामले की जांच करने को कहा जब बोइंग के एक शीर्ष अधिकारी ने उसे वह ईमेल अग्रेषित किया जो कथित रूप से सिंह द्वारा उन्हें भेजा गया था। शिकायत मिलने से करीब छह महीने बाद सीबीआई ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि बोइंग इंडिया चीफ ऑफ स्टाफ प्रवीणा यज्ञमभट ने पीएमओ को सिंह की गतिविधियों के बारे में विस्तार से लिखा था। यज्ञमभट ने आरोप लगाया था कि सिंह ने एक मोबाइल फोन से फोन करके दावा किया था कि वह किसी जितेंद्र कुमार के लिए काम करता है जो प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा के विशेष सहायक हैं।

उन्होंने शिकायत में कहा था कि सिंह "कुछ रक्षा बोलियों का जिक्र करता था जो हमने रक्षा मंत्रालय में जमा कराई हैं और उसने कहा था कि उसे वरिष्ठ लोगों का हमारे लिए आदेश है कि हम पी के मिश्रा और अमित शाह से मिलें।" सीबीआई की विशेष अपराध इकाई ने पाया कि जितेंद्र कुमार नाम का कोई ऐसा शख्स नहीं है जो मिश्रा के लिए काम करता है।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया