लाइव न्यूज़ :

Mumbai News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की ऐसी हरकत, मुंबई हवाई अड्डे को दी बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 10:34 IST

Mumbai News: अधिकारी ने बताया कि पेशे से दर्जी गौतम को पुलिस थाने लाया गया

Open in App

Mumbai News:मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखे होने की धमकी देने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंधेरी पूर्व के साकीनाका निवासी आरोपी मंजीत कुमार गौतम ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद हताशा में फर्जी कॉल किया था।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गौतम ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शहर पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को फोन किया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसआईएमए) पर दोपहर करीब दो बजे विस्फोट होगा।’’

उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस दलों ने अंधेरी एमआईडीसी क्षेत्र से कॉल किए जाने का पता लगाया, जिसके बाद एमआईडीसी और सहार पुलिस थानों के दलों ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया।’’

अधिकारी ने बताया कि पेशे से दर्जी गौतम को पुलिस थाने लाया गया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 168 के तहत उसे नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आगे की निवारक कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि गौतम के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस थाने में गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबईPoliceबमक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?