लाइव न्यूज़ :

MP के एक सैन्य संस्थान से हथियार चुराने का आरोपी शख्स पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 13:56 IST

वह होशियारपुर जिले की एक जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से दो आईएनएसएएस राइफलों और गोला बारुद चुराने के आरोपों का सामना कर रहा है। भारतीय सेना में सिपाही रहे सिंह को दिसंबर में पंजाब में होशियारपुर जिले के टांडा के समीप चटोला गांव से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचोरी किए गए हथियारों और गोला बारुद को बरामद कर लिया गया था।मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से दो आईएनएसएएस राइफलों और गोला बारुद चुराने के आरोपों का सामना कर रहा है।

मध्य प्रदेश में एक सैन्य संस्थान से राइफल और गोला बारुद चुराने के आरोपी शख्स ने मंगलवार तड़के वॉशरूम जाने के बहाने पुलिस गार्डों को चकमा दिया और पंजाब के एक अस्पताल की दीवार फांद कर भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि हाथ की चोट के लिए ‘‘सेना के भगोड़े’’ हरप्रीत सिंह (25) का 31 दिसंबर से होशियारपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव गर्ग ने पीटीआई भाषा से फोन पर कहा, ‘‘उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर हमारे पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंकी।’’ उन्होंने कहा कि सिंह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने कम से कम चार पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और फिर तड़के करीब साढ़े चार बजे अस्पताल की दीवार फांदकर फरार हो गया।

वह होशियारपुर जिले की एक जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से दो आईएनएसएएस राइफलों और गोला बारुद चुराने के आरोपों का सामना कर रहा है। भारतीय सेना में सिपाही रहे सिंह को दिसंबर में पंजाब में होशियारपुर जिले के टांडा के समीप चटोला गांव से गिरफ्तार किया गया था। उसे गत वर्ष अक्टूबर में ‘सेना से भगोड़ा’ घोषित किया गया था।

उस समय सिंह के साथ तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। सेना अधिकारी बताकर आरोपियों ने छह दिसंबर की सुबह राइफल और गोला बारुद चुरा लिए थे। चोरी किए गए हथियारों और गोला बारुद को बरामद कर लिया गया था।

 

टॅग्स :इंडियामध्य प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी