लाइव न्यूज़ :

51 वर्षीय आदिवासी महिला पदियामी का सिर कटा शव मिला, 2 गांव में सामूहिक झड़प, 4 मकान में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 13:22 IST

मलकानगिरिः पुलिस ने बताया कि राखेलगुडा गांव के आदिवासियों ने कोरकुंडा सदर थाना क्षेत्र के एमवी-26 गांव पर रविवार दोपहर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देझड़प के दौरान भीड़ ने कई मकानों व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अतिरिक्त बलों की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में है।समूहों के सदस्यों के साथ एक बैठक की गई।

मलकानगिरिः ओडिशा के मलकानगिरि जिले में एक आदिवासी महिला की कथित हत्या के मामले में दो गांव के लोगों के बीच सामूहिक झड़प होने के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राखेलगुडा गांव की लेक पदियामी (51) का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में तनाव जारी है। उसका शव एक नदी के किनारे बरामद किया गया था जिससे स्थानीय आदिवासी समुदायों में रोष है। महिला विधवा थी। पुलिस ने बताया कि राखेलगुडा गांव के आदिवासियों ने कोरकुंडा सदर थाना क्षेत्र के एमवी-26 गांव पर रविवार दोपहर हमला कर दिया।

इस झड़प के दौरान भीड़ ने कई मकानों व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब चार मकानों में आग भी लगा दी। मलकानगिरि के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राज किशोर दास ने बताया कि ओडिशा पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त बलों की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मियों के साथ-साथ ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल के कर्मी भी गांव में तैनात हैं। उप महानिरीक्षक (दक्षिण पश्चिमी) कंवर विशाल सिंह, मलकानगिरि जिला अधिकारी सोमेश कुमार उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद पाटिल एच ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दोनों समूहों के सदस्यों के साथ एक बैठक की गई।

दोनों गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। खबरों के अनुसार, आदिवासी संगठनों ने महिला के सिर की तलाश करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बीच, एमवी-26 गांव में हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि कई लोग मौके से फरार हो गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद