गुरुग्राम हॉस्पिटल के स्टाफ ने शादीशुदा महिला के साथ की छेड़खानी, सर्जरी के बाद अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Published: November 30, 2019 09:34 AM2019-11-30T09:34:11+5:302019-11-30T09:34:11+5:30

आरोपी पिछले एक साल से निजी अस्पताल में एक नर्स के रूप में काम कर रहा था। अस्पताल के प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने उसको नौकरी से निकालने के बाद गुरुवार( 28 नवंबर) को पुलिस को सौंप दिया है।

Male nurse arrested for molesting sedated woman patient in Gurugram hospital | गुरुग्राम हॉस्पिटल के स्टाफ ने शादीशुदा महिला के साथ की छेड़खानी, सर्जरी के बाद अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस के मुताबिक, महिला को सर्जरी के लिए मंगलवार (26 नवंबर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार (29 नवंबर) को अदालत में पेश किया गया और उसे जमानत दे दी गई।

गुरुग्राम के सुशांत लोक -1 में एक निजी अस्पताल के एक स्टाफ(जो की नर्स का काम करता है) को 40 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला शादीशुदा है। पुलिस ने कहा कि स्टाफ ने महिला के साथ छेड़खानी के लिए पहले उसको बहकाया था। महिला अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हुई थी। 

आरोपी पिछले एक साल से निजी अस्पताल में एक नर्स के रूप में काम कर रहा था। अस्पताल के प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने उसको नौकरी से निकालने के बाद गुरुवार( 28 नवंबर) को पुलिस को सौंप दिया है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार (29 नवंबर) को अदालत में पेश किया गया और उसे जमानत दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक, महिला को सर्जरी के लिए मंगलवार (26 नवंबर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना सर्जरी के एक दिन बाद दिन में दोपहर एक बजे के आस-पास हुई है। 

सुशांत लोक-1 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) जगबीर सिंह ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को अपने पति को घटना के बारे में बताया। महिला ने अपने पति को बतयाा था कि घटना तब हुई जब वह सर्जरी से बाहर आई थी और अपने कमरे में थी। पुलिस शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 

अस्पताल के एक प्रवक्ता के मुताबिक, घटना के संबंध में महिला के पति ने बुधवार शाम 6 बजे को अस्पताल प्रशासन को बताया था। उन्होंने कहा था कि नर्स ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, शिकायत मिलने के बाद हमने फौरन घटना का संज्ञान लिया और इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई। 

नर्स को गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे नौकरी से निकाल दिया गया है। पीड़त महिला मरीज का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 गुरुग्राम के सेक्टर 56 में भी घटी थी ऐसी ही घटना 

रविवार(23 नवंबर) को 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एक निजी अस्पताल के एक तकनीशियन ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तकनीशियन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अस्पताल के निदेशक ने आरोप लगाया था कि 30 वर्षीय महिला के साथ कई पुरुषों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ किए जाने के बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

Web Title: Male nurse arrested for molesting sedated woman patient in Gurugram hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे