Mainpuri news: मोबाइल चोरी को लेकर नाराज पिता ने दो बेटियों को मार दी गोली, मौत
By भाषा | Published: March 19, 2020 12:28 PM2020-03-19T12:28:19+5:302020-03-19T12:28:19+5:30
बताया जाता है कि लड़कियां गांव में होली मिलन समारोह में शामिल हुई थीं और उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने मोबाइल फोन चोरी किया है। यह भी बताया जाता है कि लड़कियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन मिला था।
मैनपुरीःशहर में नगर कोतवाली के धाराऊ गांव में मोबाइल चोरी को लेकर अपनी दो लड़कियों से नाराज पिता ने उनकी गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार को बताया कि सुखदेव शर्मा ने अपनी दो बेटियों नेहा (20) और अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि लड़कियां गांव में होली मिलन समारोह में शामिल हुई थीं और उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने मोबाइल फोन चोरी किया है। यह भी बताया जाता है कि लड़कियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन मिला था।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पिता ने दोनों पुत्रियों को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद वो खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है। घटना सुनकर मौके पर एसपी अजय कुमार पांडे भी पहुंच गए थे।
घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारऊ में सुखदेव शर्मा पुत्र ने अपनी दो पुत्रियां नेहा (20) व अनामिका (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हत्या करने के बाद फरार पिता पकड़े जाने के डर से खुद ही थाने पहुंच गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।