लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: NH6 पर एक हफ्ते के अंदर दूसरी हत्या, बेटे ने अपनी मां को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 1, 2020 06:42 IST

महाराष्ट्र के बोरगांव मंजू थाना अंतर्गत आनेवाले इलाके में एक हफ्ते के अन्दर दूसरी हत्या की घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े एक निर्माण कंपनी के पास मां के चेहरे पर पत्थर डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इससे पहले बुधवार को भी एक हत्या की खबर सामने आई थी.

Open in App
ठळक मुद्देदिनदहाड़े मां के चेहरे पर पत्थर डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 302के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

अकोला: खूनी रिश्ते भी कभ पानी हो जाते हैं, जिसके बाद फिर अपनों का ही खून बहाने में हिचकिचाहट नहीं होती. बोरगांव मंजू थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-6 पर स्थित एक निर्माण कंपनी के पास मां के चेहरे पर पत्थर डालकर उसे मौत के घाट उतारने की घटना एक मिसाल है. दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस खूनी वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 302के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

बताते हैं कि, चोह बाजार परिसर निवासी अमोल येवले (35) अमरावती जिले में मजदूरी करता है. इसी सिलसिले में रविवार को वह चोह˜ा बाजार से अपनी मां शशिकला येवले (60) के साथ किसी वाहन के जरिए बोरगांव मंजू थाना अंतर्गत आनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-6 पर पहुंचा, जहां दोनों पैदल अमरावती की ओर बढ़े.

इस बीच किसी विषय को लेकर मां-बेटे के बीच उपजे विवाद में अमोल ने शशिकला के साथ मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर गई. इस बीच अमोल ने एक भारी भरकम पत्थर उसके चेहरे पर डाल दिया, जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही बोरगांव मंजू पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सर्वोपचार अस्पताल भिजवाया.

इस बीच जानकारी सामने आई कि, मृतका के साथ उसका अपना बेटा भी था, जिसे कुछ राहगीरों ने देखा भी था. इसी के आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे अमोल को खोजकर दबोचा. देर रात तक उसने मां की हत्या का कारण पुलिस को नहीं बताया था.

उल्लेखनीय है कि, सप्ताह के भीतर बोरगांव मंजू थाना अंतर्गत आनेवाले इलाके में हत्या की यह दूसरी घटना है. इससे पूर्व बुधवार की देर रात बोरगांव मंजू के मेन रोड स्थित सब्जी मंडी में नागेश सरकटे (35) ने उसके मित्र संजय धुलधर (48) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला