लाइव न्यूज़ :

मुंबई: महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद पुलिसकर्मियों ने खोजा कटा हुआ सिर, रेल की पटरी के पास मिला

By भाषा | Updated: January 8, 2020 13:56 IST

मुंबई: महिला का धड़ विद्याविहार इलाके में किरोड रोड से 30 दिसंबर को बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद घाटकोपार में कचरे के एक डिब्बे से दो कटे हुए पैर रेक्सीन की शीट में लिपटे मिले थे।

Open in App

मुंबई पुलिस ने उपनगर विद्याविहार में महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद यहां एक रेल पटरी के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक जानकारी के आधार पर पुलिस ने सांताक्रूज चेम्बूर लिंक रोड (एससीएलआर) इलाके में तलाश अभियान चलाया और शनिवार देर रात इलाके में रेल पटरी के निकट कटा हुआ सिर बरामद किया। उन्होंने संदेह जताया कि शव को पुल से फेंका गया था। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘एससीएलआर पुल के नीचे रेल की पटरी के पास से सिर मिला। यह स्थान, उस जगह से बहुत दूर नहीं है जहां महिला का धड़ बरामद हुआ था। ऐसे में हमें संदेह है कि यह सिर उसी महिला का है, जिसका धड़ मिला था।’’ 

उन्होंने बताया कि इसे जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) नियति ठाकुर ने कहा, ‘‘हम सिर को डीएनए जांच के लिए भी भेजेंगे क्योंकि ऐसा संदेह है कि यह उसी महिला का सिर है जिसका धड़ पहले बरामद हुआ था।’’ 

महिला का धड़ विद्याविहार इलाके में किरोड रोड से 30 दिसंबर को बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद घाटकोपार में कचरे के एक डिब्बे से दो कटे हुए पैर रेक्सीन की शीट में लिपटे मिले थे।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं