लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पुणे में भारी बारिश, तेज जल प्रवाह में चार लोग बहे, पंढरपुर में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2020 16:24 IST

पुणे में भारी बारिशः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को 96 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में पुणे और आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा की आशंका जतायी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को पड़ोसी सोलापुर जिले के मोहोल तहसील के एक गांव में भेजा गया।पुणे और उसके पड़ोसी सोलापुर और कोल्हापुर जिलों में बुधवार को भारी वर्षा हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने बुधवार शाम को जलधारा को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज प्रवाह में बह गये।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के बाद तेज जल प्रवाह में चार लोग बह गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को पड़ोसी सोलापुर जिले के मोहोल तहसील के एक गांव में भेजा गया, जहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

पुणे और उसके पड़ोसी सोलापुर और कोल्हापुर जिलों में बुधवार को भारी वर्षा हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। दौंद पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के खनोटा गांव में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने बुधवार शाम को जलधारा को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज प्रवाह में बह गये।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने बृहस्पतिवार सुबह तीन शव बरामद किए और चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है।’’ पुणे में भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में बुधवार रात जलजमाव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को 96 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में पुणे और आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा की आशंका जतायी है।

जल-जमाव और पेड़ गिरने को लेकर 35 से 40 फोन कॉल आए

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों से जल-जमाव और पेड़ गिरने को लेकर 35 से 40 फोन कॉल आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘निचले इलाकों में कई जगहों पर जल-जमाव हो गया।’’ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक अधिकारी ने कहा कि सोलापुर में, एनडीआरएफ की एक टीम को मोहोल तहसील के एक गाँव में फंसे लोगों को निकालने के लिए भेजा गया है जहाँ बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, लगातार बारिश के कारण सड़क के कुछ हिस्सों पर भारी जलजमाव के कारण बुधवार शाम को पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यातायात एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।

बाद में पानी के कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हुई। सोलापुर के एक अधिकारी ने कहा कि जिले में बुधवार को 79 मिलीमीटर बारिश हुई। सोलापुर के पंढरपुर शहर में चंद्रभागा नदी के तट पर एक दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जिला आपदा प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर में पिछले 24 घंटों में 56 मिमी बारिश हुई।

पंढरपुर में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पंढरपुर कस्बे में दीवार गिरने से हुई छह लोगों की मौत की घटना के बृहस्पतिवार को जांच के आदेश दिये। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पवार ने कोंकण, पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में मौके का मुआयना कर भारी बारिश से फसलों और मकानों को हुई क्षति का आकलन करने को कहा है। सोलापुर जिले के पंढरपुर कस्बे में भारी बारिश के कारण चन्द्रभागा नदी के तट पर बनी दीवार के गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गयी।

बुधवार को मुंबई, ठाणे, पुणे, सोलापुर और कोल्हापुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव और कहीं-कहीं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। राज्य में बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान पवार ने पंढरपुर घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद