लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अंतरजातीय विवाह करने पर परिवार ने बेटी-दामाद को जिंदा जलाया, महिला की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2019 20:05 IST

घटना को ऑनर किलिंग बताते हुए पारनेर तहसील के निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने कहा कि मंगेश चंद्रकांत राणासिंह (23) और उसकी पत्नी रुक्मणि भारतीय (23) को आग लगा दी क्योंकि अलग जाति के होने के बावजूद दोनों ने शादी की थी।

Open in App

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला और उसके पति को उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने इसलिए आग लगा दी.दरअसल, उनका परिवार दोनों की शादी से नाखुश था। इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बताया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पुणे के अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला का पति 40 प्रतिशत तक झुलस गया और अस्पताल में भर्ती है। 

घटना को ऑनर किलिंग बताते हुए पारनेर तहसील के निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने कहा कि मंगेश चंद्रकांत राणासिंह (23) और उसकी पत्नी रुक्मणि भारतीय (23) को आग लगा दी क्योंकि अलग जाति के होने के बावजूद दोनों ने शादी की थी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर निगहोज गांव में एक मई को हुई थी।घटना को ऑनर किलिंग बताते हुए पारनेर तहसील के निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने कहा कि मंगेश चंद्रकांत राणासिंह (23) और उसकी पत्नी रुक्मणि भारतीय (23) को आग लगा दी क्योंकि अलग जाति के होने के बावजूद दोनों ने शादी की थी।

बोत्रे ने कहा 'निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक राणासिंह और रुक्मणि ने परिवारवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस साल 28 अप्रैल को वह अपने अभिभावको से मिलने निगहोज गांव आयी थी। एक मई को मंगेश उसे अपने गांव ले जाने के लिए आया। ' 

अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता रामा भारतीय, उसके चाचा सुरेंद्र कुमार और मामा घनश्याम रानेज ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और एक मई को आग लगा दी । पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर दोनों को बचाया और पुलिस को सूचित किया । सभी आरोपी भागने में कामयाब रहे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई