लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम ठाकरे, गृह मंत्री देशमुख, राउत और NCP प्रमुख पवार को धमकी भरा कॉल, एटीएस ने कोलकाता से किया अरेस्ट, दुबई से लौटा था

By भाषा | Updated: September 12, 2020 20:37 IST

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने आरोपी को उसके टॉलीगंज निवास से राउत को कथित तौर पर धमकी देने के लिए गिरफ्तार किया। बोस ने कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में शिवसेना सांसद को धमकी देने के लिए इंटरनेट कॉलिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में होने का पता चला। आरोपी का 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर रखा गया है।अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बोस का दुबई में कोई संबंध था या नहीं।शुरुआत में शिवसेना सांसद को धमकी देने के लिए इंटरनेट कॉलिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया था।

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राकांपा प्रमुख शरद पवार के घरों पर भी इसी तरह के कॉल किए थे।

एटीएस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पलाश बोस ने ये फोन कॉल करते समय खुद को दाऊद इब्राहिम के गिरोह का सदस्य होने का दावा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि बोस (49) 15 साल से अधिक समय तक दुबई में रहा था और कुछ साल पहले कोलकाता लौट आया था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसने ये कॉल एक सिम कार्ड का इस्तेमाल कर किया था, जो उसने दुबई से खरीदा था। बोस ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ये कॉल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया था।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बोस का दुबई में कोई संबंध था या नहीं।

आतंकवाद निरोधी दस्ते के पुलिस उपायुक्त विक्रम देशमने ने कहा कि राउत की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505, 506 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनमें आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम, 1932 की धारा 7 को भी जोड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, एटीएस मुंबई को एक विश्वसनीय स्रोत से जानकारी मिली कि आरोपी कोलकाता में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे उस शहर से पुलिस निरीक्षक दया नायक के नेतृत्व में एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया।’’ डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड बरामद किये। इनमें से तीन अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू सिम कार्ड है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे कॉल करने के मकसद का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर रखा गया है। कोलकाता पुलिस ने कहा था कि बोस ने अभिनेत्री कंगना रनौत का प्रशंसक होने का दावा किया है। गौरतलब है कि हालिया कुछ दिनों से शिवसेना और अभिनेत्री के बीच तनातनी चल रही है।

टॅग्स :कोलकातादुबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारसंजय राउतशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार