लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्ति ने की खुदकुशी, एक और व्यक्ति मृत पाया गया

By भाषा | Updated: May 30, 2020 15:21 IST

चंद्रपुर शहर के श्यामनगर क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति ने कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देवह नागपुर से चंद्रपुर आया था और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे कॉलेज में पृथक-वास में रखा था।व्यक्ति के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

चंद्रपुर: शहर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए संस्थागत पृथक-वास में रह रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मृत पाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार शनिवार सुबह दो शव मिले।

बयान के अनुसार, "चंद्रपुर शहर के श्यामनगर क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति ने कॉलेज के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नागपुर से चंद्रपुर आया था और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे कॉलेज में पृथक-वास में रखा था।” आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दूसरे मामले में, मध्य प्रदेश से लौटे 40 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके परिवार के साथ उसी कॉलेज में पृथक-वास में रखा गया था। बयान में कहा गया कि वह अपने कमरे में आराम करने के लिए गया था।

बाद में परिवार के लोगों द्वारा कई बार बुलाए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया गया। बयान के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी दोनों मृतकों के नमूने लेंगे।  

टॅग्स :महाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?