लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: स्कूल में महापुरुष की तस्वीर फाड़ने पर विवाद, हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 23, 2018 08:01 IST

Open in App

सिडको एन-9 स्थित सोनामाता स्कूल में एक महापुरुष के फोटो वाला कागज फाड़ कर फेंक देने के कथित मामले को लेकर कुछ लोगों ने शनिवार को स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया तथा सिडको थाने के सामने भी धरना देकर नारेबाजी की. पुलिस ने स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. स्कूल में हंगामे के कारण छात्रों में दहशत फैल गई थी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया था.

लेकिन पुलिस ने तत्काल बंदोबस्त बढ़ाया और स्कूल में भी छुट्टी दे दी. जानकारी के अनुसार सोनामाता प्राथमिक शाला में शुक्रवार को चार बजे छठी कक्षा के एक छात्र के किताब से एक कागज नीचे गिरा, जिस पर एक महापुरुष का फोटो था. उस कागज को लेकर दो छात्रों में बहस शुरू हुई तो वहां की मॉनिटर छात्रा ने दोनों को डांटा. इस बीच छात्रों का शोर सुनकर स्कूल के मुख्याध्यापक रावसाहेब चव्हाण क्लास में पहुंचे और उन्होंने दोनों छात्रों को शोर मचाने पर फटकार लगाई.

इसके बाद नियमित क्लास चला. इस बीच शनिवार को एक छात्र के रिश्तेदार स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर से मुलाकात कर आरोप लगाया कि उन्होंने कल छात्रा के हाथ से महापुरुष का फोटो वाला कागज छीनकर तोड़-मरोड़कर फेंक दिया. उन्होंने मुख्य अध्यापक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की. लेकिन स्कूल प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया कि ऐसा उनके स्कूल मंे नहीं हुआ है. इसके बाद और भी कुछ लोग वहां इकठ्ठा हुए तथा उन्होंने स्कूल में हंगामा किया. बाद में थाने जाकर धरना दिया. आखिर पुलिस ने चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर