लाइव न्यूज़ :

महादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2026 19:28 IST

Mahadev app: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दुबई में स्थित लगभग 1,700 करोड़ रुपये की नई अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देMahadev app:Mahadev app:Mahadev app:

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के तहत ‘‘अवैध’’ महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मुख्य प्रवर्तकों में से एक, सौरभ चंद्राकर से जुड़े संगठनों की दुबई में स्थित लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी ने पहले बताया था कि इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ राजनेता और नौकरशाह शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतरिम आदेश जारी कर दुबई स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में स्थित कुछ संपत्तियों सहित कई विला और आलीशान मकानों को जब्त करने का आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियां चंद्रकार, उनसे जुड़ी कंपनियों और सहयोगियों से संबंधित बताई जा रही हैं। महादेव ऐप का प्रचार चंद्रकार और उसके सहयोगी रवि उप्पल ने किया था, जो दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। भारत उनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। चंद्रकार का आखिरी ज्ञात ठिकाना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) था।

जबकि उप्पल के बारे में कहा जाता है कि वह UAE से भागकर वानुअतु चला गया है। चंद्रकार और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने महादेव ऐप के ज़रिए जनता को "धोखा" दिया। यह ऐप कई अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन को ग्राहकों को आकर्षित करने और इन अवैध सट्टेबाजी के खेलों और वेबसाइटों के वित्तीय लेन-देन को संभालने में मदद करने के लिए बनाया गया था।

टॅग्स :ऐपछत्तीसगढ़दुबईप्रवर्तन निदेशालयPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम