लाइव न्यूज़ :

मदरसे के उलेमा ने तालीम लेने वाले शागिर्द के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, केस दर्ज होने के बाद हुआ फरार, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 15, 2022 14:09 IST

दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित एक मदरसे के उलेमा ने वहां तालीम लेने वाले नाबालिग शागिर्द का कई बार यौन उत्पीड़न किया। लेकिन जैसे ही उसका भेद खुला वो गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमदरसे के उलेमा ने तालीम लेने वाले शागिर्द के साथ किया अप्राकृतिक यौन अपराध दिल्ली के मुताबिक उलेमा उसके साथ बीते कई महीनों से यह हरकत कर रहा थाघटना की एफआईआर दर्ज होते ही उलेमा मदरसा छोड़कर हुई फरार, पुलिस कर रही है तलाश

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली आज उस समय फिर शर्मसार हुई, जब पुलिस ने एक मदरसे के उलेमा को अपने यहां तालिम लेने वाले एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनचार करने के मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी उलेमा ने नाबालिग लड़के का कई बार यौन उत्पीड़न किया था लेकिन जैसे ही उसका भेद खुला वो गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह वारदात सराय रोहिल्ला पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां के एक मदरसे के आरोपी उलेमा मोहम्मद इसरान ने यह घृणित कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी उलेमा ने 12 साल के किशोर के साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल आरोपी फरार है लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उम्मीद है कि वो जल्द ही हिरासत में होगा।

वहीं सराय रोहिल्ला पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोर की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद इसरान के खिलाफ अप्राकृतिक यौन अपराध के साथा-साथ पाक्सो एक्ट और धारा 377, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज किये गये एफआईआर के अनुसार आरोपी मोहम्मद इसरान पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम देता था।

पीड़ित ने मजहबी तालिम के लिए बीते अगस्त 2021 में मदरसे में दाखिला लिया था। बीते 7-8 दिसंबर को भी उसने पीड़ित के साथ गलत हरकत को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों से इसकी शिकायत की और उसके बाद वो सीधे सराय रोहिल्ला थाने पहुंचे, जहां आरोपी उलेमा मोहम्मद इसरान के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी मूलतः यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर भी रवाना हो चुकी है। 

टॅग्स :पोक्सोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज