रात में रेप, दिन में बंधुआ मजदूरी, दो सगी नाबालिग बहनों से महीनों तक होती रही हैवानियत
By पल्लवी कुमारी | Published: October 23, 2019 01:01 PM2019-10-23T13:01:13+5:302019-10-23T13:01:13+5:30
रेप और किडनैपिंग का ये मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की है। आरोपी पीड़ित परिवार के भाई के दोस्त थे। खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई और दावा किया उनकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की दो लापता नाबालिग बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को 22 अक्टूबर को बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने दो आरोपियों पर को भी गिरफ्तार किया है। जिसपर रेप और किडनैपिंग का चार्ज लगा है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खरगोन जिले के रहीमपुरा में रहने वाली पीड़ित मां ने 27 अगस्त 2019 को शिकायत दर्ज करवाई और दावा किया उनकी दोनों नाबालिग बेटियां लापता हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को खोज निकालने के लिए एक अलग से टीम बनाई। जांच करने के बाद और पीड़ित परिवार के सारे करीबियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के भाई के दो दोस्त राजेश और अक्कू दोनों नहीं मिल रहे हैं। पुलिस ने उनको खरगोन जिले में काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस को इसके बाद इन दोनों दोस्तों पर शक हुआ।
दोनों आरोपियों का नंबर ट्रेस कर पुलिस उनतक पहुंची
पुलिस ने दोनों दोस्तों के नंबर को ट्रेस किया तो पुलिस को पता लगा कि वह गुजरात में हैं। इस आधार पर एमपी पुलिस, गुजरात की सूरत पुलिस के सहयोग से मोरबी पहुंची। मोरबी में एक फैक्ट्री में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों राजेश और सुनील को पुलिस को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दो पीड़ित लड़कियों का पता बताया।
शादी का झांसा देकर पीड़ित लड़कियों को फंसाया
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने राजेश ने 12वीं में पढ़ रही नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर फंसाया था। तो वहीं अक्कू ने दूसरी नाबालिग बहन को भी शादी का झांसा दिया था। दोनों बहनें शादी के झांसे में आ गईं। आरोपी उनको भगाकर मध्यप्रदेश से गुजरात लेकर आ गए। यहां दोनों नाबालिगों से आरोपियों ने बंधुआ मजदूरी करवाई और रात दिन जब मौका मिला उनका रेप किया।
खरगोन थाना इंचार्ज एलएस डागुर ने भी स्थानीय मीडिया से बात करते हुए रेप और किडनैपिंग के बात की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।