लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Rape: खंडवा में महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2025 13:47 IST

Madhya Pradesh Rape: एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी की सीमा में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

Madhya Pradesh Rape: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील में रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को बुरी तरह पीटा गया और खून बहने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘खंडवा जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट में आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा।’’ अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं और वह तथा आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय से हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी शुक्रवार को एक शादी में शामिल हुए थे और फिर पीड़िता के परिवार वाले उसे शनिवार सुबह आरोपी पुरुषों में से एक के घर से घर ले आए। रघुवंशी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जब इस नृशंस अपराध को अंजाम दिया तो वे नशे में धुत थे। 

टॅग्स :गैंगरेपMadhya PradeshMadhya Pradesh PoliceKhandwa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो