लाइव न्यूज़ :

रेत का अवैध कारोबार, विवाद में पिता पुत्र की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, 17 आरोपियों पर FIR

By भाषा | Updated: June 28, 2020 19:38 IST

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रेत विवाद को लेतर पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई। 17 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी रेत का अवैध कारोबार करते हैं और घटना के बाद फरार हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपसी विवाद के चलते एक पिता-पुत्र की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।देशराज लोधी (57) और उसके पुत्र गुलाब लोधी (35) की हत्या के आरोप में मोहन लोधी एवं विन्द्रावन लोधी सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पिता के साथ मारपीट होते देख उसके दोनों बेटे गुलाब और जाहर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावर उन पर भी टूट पड़े।

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार देर रात रेत का अवैध कारोबार करने वाले लोगों ने आपसी विवाद के चलते एक पिता-पुत्र की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बल्देवगढ़ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि बनियानी गांव में किसान देशराज लोधी (57) और उसके पुत्र गुलाब लोधी (35) की हत्या के आरोप में मोहन लोधी एवं विन्द्रावन लोधी सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोहन और विन्द्रावन अपने घर के सामने रेत धो रहे थे

उन्होंने बताया कि मोहन और विन्द्रावन अपने घर के सामने रेत धो रहे थे। रेत का पानी देशराज के दरवाजे के सामने भरने लगा तो उसने इसकी शिकायत मोहन से की। इस पर मोहन का उससे विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख मोहन के अन्य साथियों और परिजन ने देशराज पर लाठियों से हमला कर दिया। पिता के साथ मारपीट होते देख उसके दोनों बेटे गुलाब और जाहर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावर उन पर भी टूट पड़े।

उन्होंने बताया कि इस हमले में गुलाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि देशराज, जाहर और देशराज की पत्नी सोनाबाई (55) गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया जहां देशराज की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मोहन सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी रेत का अवैध कारोबार करते हैं और घटना के बाद फरार हो गये हैं। 

दिल्ली के सिनेमाघर में गार्ड ने आत्महत्या की

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक सिनेमाघर के सुरक्षा गार्ड ने रविवार को थियेटर के स्विच रूम की छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान संजय कुमार (23) के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दरियागंज के आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमाघर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को सिनेमाघर के स्विच रूम की छत से एक व्यक्ति लटकता हुआ मिला।

उसकी पहचान सिनेमाघर में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करने वाले संजय कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, कुमार की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीभोपालहत्याकांडशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी