लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रेप के दोषी ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, 10 साल जेल काटने के बाद हुआ था रिहा, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 09:41 IST

मध्य प्रदेश के सतना में रेप के एक दोषी ने 10 साल जेल की सजा काटने के बाद मिली रिहाई का गलत फायदा उठाया और दोबारा वही कुकर्म एक 5 साल की बच्ची के साथ किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सतना में रेप की ऐसी जघन्य वारदात सामने आयी है, जिसे जानकर लोग शर्मसार हैंरेप के दोषी ने 10 साल जेल काटने के बाद फिर से वही कुकर्म एक 5 साल की बच्ची के साथ कियापुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है

रीवा: मध्य प्रदेश के सतना में बलात्कार की एक ऐसी जघन्य वारदात सामने आयी है, जिसे जानकर लोग शर्मसार हैं। जी हां, रेप के एक दोषी ने 10 साल जेल की सजा काटने के बाद मिली रिहाई का गलत फायदा उठाया और दोबारा वही कुकर्म एक 5 साल की बच्ची के साथ किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार रीवा के जिस रेप दोषी ने बलात्कार के मामले में एक दशक तक जेल में बिताया उसने जेल से रिहा होने के बाद फिर उसी तरह के अपराध को अंजाम दिया। इस बार उस बलात्कारी ने सतना में 5 साल की दलित बच्ची को निशाना बनाया और उसके साथ जघन्य कुकर्म किया।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपी शख्स के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी तरह के अपराध में पहले ही 10 वर्ष कारावास की सजा काट चुका है लेकिन बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हुआ।

आरोपी लगभग डेढ़ साल पहले रेप के मामले में 10 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था और उसके बाद अब उसने फिर से एक अन्य नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के इस कुकर्म का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता बुधवार शाम करीब 5 बजे लापता हो गई। उसके बाद पीड़िता की दादी ने उसे ढूंढना शुरू किया तो वह उन्हें घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान हालत में मिली।

घरवालों ने जब बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपी राकेश वर्मा उर्फ ​​रक्कू ने टॉफी दिलाने के बहाने फुसलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ घिनौना काम किया। वारदात के बाद पीड़िता की दादी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला द्वारा मदद के लिए चिल्लाने और लोगों का शिकायत पर रीवा शहर के कोतवाल शंखधर द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले 2012 में कोलगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जिस अपराध में कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।

पुलिस ने बताया कि लेकिन जेल में अच्छे व्यवहार के आधार पर उसकी तीन साल की सजा माफ कर दी गई और वह सजा पूरी होने से 18 महीने पहले ही जेल से बाहर आ गया था और रिहाई के डेढ़ साल बाद उसने फिर नाबालिग लड़की के साथ वही कुकर्म किया, जिसके लिए वो सलाखों के पीछे 10 साल रहा था।

टॅग्स :रेपSatna Policeसतनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...