लाइव न्यूज़ :

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक्ट्रेस से की दोस्ती, अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2018 17:04 IST

पुलिस के अनुसार रवि जोशी ने "राधिका जैन" के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनायी और अभिनेत्र को एफबी फ्रेंड बना लिया।

Open in App

इंदौर, 30 जुलाई (भाषा) महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री को भद्दे संदेश भेजने वाले 35 वर्षीय एक युवक को पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने आज यहां धर दबोचा। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान गड़बड़ी पुल क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाले रवि जोशी (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जोशी पर आरोप है कि उसने "राधिका जैन" के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनायी। फिर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर भोजपुरी फिल्मों की 30 वर्षीय अभिनेत्री को मित्रता का निवेदन भेजा। जब अभिनेत्री ने उसका यह निवेदन स्वीकार नहीं किया, तो वह कथित तौर पर भद्दे मैसेज भेजकर युवती को परेशान करने लगा।

सिंह ने पीड़ित अभिनेत्री के नाम का हालांकि खुलासा नहीं किया। लेकिन बताया कि वह इंदौर की मूल निवासी है और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के सिलसिले में अक्सर मुंबई में रहती है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. विस्तृत जांच जारी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भोजपुरीफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा