इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता के साथ गई दो सहेलियां भी लापता

By मुकेश मिश्रा | Published: May 17, 2021 04:56 PM2021-05-17T16:56:39+5:302021-05-17T16:59:32+5:30

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की अपनी सहेलियों और चार लड़कों के साथ चोरल पिकनिक स्पॉट घूमने गई थी।

Madhya Pradesh Indore Gang rape with girl went for picnic two friends also missing | इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता के साथ गई दो सहेलियां भी लापता

इंदौर की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना, चार आरोपी फरार (फाइल फोटो)

Highlightsलड़की अपनी दो अन्य सहेलियों और चार लड़को के साथ घूमने गई थीलड़की ने इन्हीं चार लड़कों पर रेप का आरोप लगाया है, दो सहेलियां भी लापतापुलिस ने फरार आरोपी लड़कों पर 5-5 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित किया है

इंदौरः एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपनी दो अन्य सहेलियों और चार लड़को के साथ चोरल घूमने गई थी। पीड़िता और आरोपी लड़के आसपास ही रहते है और एक दूसरे को जानते है। चारो लड़के फरार है। उन पर 5-5 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित किया है।

चारों आरोपियों के अलावा दो और लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। वे भाजपा से जुड़े है। उन पर आरोप है कि पीड़िता के परिवार पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बना रहे थे। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।

सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि 16 वर्ष की एक लड़की ने अपने घर के पास ही रहने वाले समीर, आसिफ, बिट्टू, हसनैन के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों को जानती है। जान-पहचान होने की वजह से वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ चोरल पिकनिक स्पॉट घूमने गई थी। 

भाजपा से जुड़े दो नेताओं पर पीड़ित पक्ष को धमकी देने का आरोप

बताया जाता है कि इस मामले में पहले दोनों पक्षो का राजीनामा हो गया था। फिर किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इस मामले में भाजपा से जुड़े दो नेताओं  रेहान शेख और जुनैद के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है, जिन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया था।

वही चारो आरोपी लड़के फरार है। उनके गिरफ्तारी की प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही पीड़िता के साथ गई दोनों लड़कियों को भी पुलिस तलाश कर रही है। वे घटना के बाद से लापता है।

Web Title: Madhya Pradesh Indore Gang rape with girl went for picnic two friends also missing

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे