लाइव न्यूज़ :

नमाज पढ़कर घर लौट रहे भाजपा नेता पर हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने चलाई गोली

By नितिन गुप्ता | Updated: May 23, 2019 05:19 IST

सीएसपी अनिलसिंह राठौर ने बताया बाइक से अज्ञात बदमाशों ने फायर किया है। बीएनपी थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। सर्चिंग के लिए टीमें भेजी हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक भी देवास नगर निगम सभापति के घर पहुंचे।रात करीब 10.20 बजे नमाज पढ़कर सभापति एहमद कार से घर पहुंचे रहे थे, जब से हादसा हुआ।

मध्य प्रदेश के देवास में नमाज पढ़कर घर पहुंचे भाजपा नेता और देवास नगर निगम सभापति अंसार एहमद हाथीवाले पर बुधवार देर रात अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश फायर कर फरार हो गए। हालांकि सभापति बाल-बाल बच गए। सूचना पर आला पुलिस अफसर पहुंचे और जांच की। रात करीब 10.20 बजे नमाज पढ़कर सभापति एहमद कार से घर पहुंचे थे। उनके साथ उनका भानजा व ड्राइवर भी था। कार से उतरकर सभापति घर के अंदर जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मुख्य गेट खोला, वैसे बाइक से आए दो बदमाशों ने फायर किया। हालांकि निशाना चूक गया और गोली गेट पर जा लगी।

इसके बाद बदमाश राधागंज से होते हुए फरार हो गए। सभापति के परिवार के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीएसपी, कोतवाली टीआई व बीएनपी टीआई मौके पर पहुंचे और जांच की।

विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार भी घटनास्थल पर आए और जानकारी ली। हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक भी उनके घर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक चला हुआ कारतूस बरामद किया है। जांच बीएनपी टीआई तारेश सोनी कर रहे हैं।

सीएसपी अनिलसिंह राठौर ने बताया बाइक से अज्ञात बदमाशों ने फायर किया है। बीएनपी थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। सर्चिंग के लिए टीमें भेजी हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला