लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार में ये कैसी क़ानून-व्यवस्था, लॉकअप में गोली मार दी, पुलिस हिरासत में मौत, कमलनाथ ने उठाए सवाल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 28, 2020 18:06 IST

ट्वीट कर कहा कि शिवराज सरकार में ये कैसी कानून व्यवस्था ? सतना जिले के सिंहपुर थाने में पूछताछ के लिए लाए गए राजपति कुशवाह नाम के व्यक्ति को रात में लॉकअप में गोली मार दी गयी, परिजन यह आरोप लगा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देचौहान की सरकार में यह कैसी कानून व्यवस्था है। उन्होंने मांग की है कि घटना की जांच कराकर दोशियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।घटना का विरोध करने जब थाने पहुँचे तो उन पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया, उन्हें शव भी नहीं दिया जा रहा है। घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, परिवार को इंसाफ मिले।

भोपालः मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने  सवाल उठाये हुए सरकार को घेरा हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि  शिवराज सिंह चौहान की सरकार में यह कैसी कानून व्यवस्था है। उन्होंने मांग की है कि घटना की जांच कराकर दोशियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शिवराज सरकार में ये कैसी कानून व्यवस्था ? सतना जिले के सिंहपुर थाने में पूछताछ के लिए लाए गए राजपति कुशवाह नाम के व्यक्ति को रात में लॉकअप में गोली मार दी गयी, परिजन यह आरोप लगा रहे है।

 उन्होंने कहा कि परिजन व ग्रामीण शव लेने व घटना का विरोध करने जब थाने पहुँचे तो उन पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया, उन्हें शव भी नहीं दिया जा रहा है। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, परिवार को इंसाफ मिले।

जानकारी के अनुसार जिले के सिंहपुर में पिछले दिनों चोरी हुई थी। चोरों ने राइफल समेत लाखों रुपए का सामान चुरा लिया था। चोरी की विवेचना कर रही है सिंहपुर पुलिस ने एक संदेह के आधार पर छापा मारकर राजपति कुशवाहा को हिरासत में लिया था।

इसके साथ 2 अन्य लोगों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही थी। 38 वर्ष के राजपति की थाना प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारी थी, जिसके बाद उसे सतना के बिरला अस्पताल और फिर रीवा मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई