लाइव न्यूज़ :

भोपाल: पिकनिक स्थल से गायब 12 वर्षीय बच्ची की निर्वस्त्र हालत मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस कर रही डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 1, 2019 17:18 IST

मृतका के चाचा ने पुलिस को बताया कि बच्ची लाश जब मिली तो बदन पर कपडे़ नहीं थे और पहचान उजागर न हो सके, इसलिए उसका चेहरा कुचला हुआ था। मृतका के परिवारवालों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के एक पिकनिक स्थल से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप, बदन पर नहीं थे कपड़े। घरवालों और पुलिस को रेप के बाद हत्या की आशंका। अपराध में कितने लोग शामिल थे, यह पता लगाने के लिए पुलिस कर रही डीएनए रिपोर्ट का इंतजार।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने के मनभावन टेकरी इलाके में बुधवार (1 मई) की सुबह झाड़ियों में एक नाबालिग बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस और घरवालों को आशंका है कि बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बच्ची का मुंह कुचला हुआ था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बच्ची मंगलवार की शाम को कोहेफिजा इलाके से लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची कक्षा आठ की छात्रा थी और मंगलवार की शाम शहर के लोकप्रिय पिकनिक स्थल मनभावन टेकरी गई हुई थी। 

मृतका के चाचा ने पुलिस को बताया कि बच्ची की लाश जब मिली तो बदन पर कपडे़ नहीं थे और पहचान उजागर न हो सके, शायद इसलिए उसका चेहरा कुचला हुआ था। मृतका के परिवारवालों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब इस मामले में डीएनए रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इससे पता लग सकेगा कि अपराध को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने मृतका के घरवालों की शिकायत पर अविनाश साहू और जस्टिन नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार भी किया है और उनसे पूछताछ चल रही है। 

वहीं, मामले पर भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस घटना के जरिये सूबे की कमलनाथ सरकार पर तीखा हमला किया। प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, ''कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली, भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी !''

इससे पहले भोपाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नागेंद्र साहू ने कहा था कि मामले की जांच चल रही है लेकिन रेप के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालभोपाल गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी