लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शादी से प्रेमिका के पिता ने किया इनकार तो BJP नेता ने खुद को मारी गोली

By भारती द्विवेदी | Updated: July 4, 2018 09:38 IST

अतुल के पिता मधुकर जेल विभाग से रिटायर्ड हैं, वहीं बड़े भाई मकुल अरोरा मंडल के महामंत्री हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नेता अतुल लोखंडे ने प्रेम-प्रसंग के चक्कर में आत्महत्या करने की कोशिश की है। अतुल अपने घर के पास रहने वाली ही एक लड़की से पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थे। अतुल और उनकी प्रेमिका दोनों ही शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। शादी का सपना लेकर जब वो अपनी प्रेमिका के पिता के पास पहुंचे तो लड़की के पिता ने साफ मना कर दिया। अतुल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक लड़की के पिता ने कहा कि अपने प्रेमिका के लिए मरकर दिखाओ।

अतुल अपने फेसबुक पोस्ट में लिखते हैं- 'उसके पापा ने कहा कि आज शाम को घर आओ अपनी प्रेमिका के लिए मरके दिखाओ। अगर प्यार उससे करते हो तो। बच गए तो तुम दोनों की शादी पक्की, मर गए तो सात जन्म हैं ही। फिर पैदा होके कर लेना शादी। मैं रश्मि के घर पर ही हूं, मुझे यहां से ले जाना, जिंदा रहा तो खुद आ जाऊंगा, उससे भी वादा किया था। एक वादा तो पूरा नहीं कर पाया दूसरा वादा मैं तेरे बिना नहीं जी सकता इसलिए जा रहा हूं। सब यही कहेंगे कि लड़की के चक्कर मैं चला गया। घर वालों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। सब के बारे में सोच-समझकर ही ये कदम उठाया है। उसके अलावा कहीं कुछ दिख ही नहीं रहा, बहुत कोशिश कर ली, भूल ही नहीं पा रहा और भुलाया पराए को जाता है, अपनों को नहीं।'

मरने से 15 मिनट पहले लिखे इस फेसबुक पोस्ट में अतुल ने अपनी मां के लिए भी संदेश लिखा है। अतुल लिखते हैं- 'उसे (प्रेमिका) कोई कुछ मत कहना, ना गलत समझना। सारी गलती मेरी है। सब कुछ मेरी वजह से बिगड़ा, 13 साल मैं उसके साथ रहा पर उसके सपने को पूरा नहीं कर पाया। तू भी 13 साल के हमारे रिश्ते को कैसे भूल गई। तेरे पापा के सामने क्यों डर गई, एक बार हिम्मत दिखाई होती तो आज जिंदगी कुछ और ही होती। मम्मी सब कहते हैं, 7 जन्म होते हैं। अगर ये सच है तो हर जन्म में मैं आपका ही बेटा बनूंगा। आप जैसी मां पूरी दुनिया में नहीं है।'

अंकित प्रेमिका के घर उसके पिता से जब मिलने पहुंचे थे तो साथ में देशी पिस्टल भी रखा था। जैसे ही लड़की के पिता ने शादी के लिए मना किया और मरकर दिखाने को कहा, अंकित पिस्टल निकाल कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और फिर अंकित को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अंकित को ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। अतुल के पिता मधुकर जेल विभाग से रिटायर्ड हैं, वहीं बड़े भाई मकुल अरोरा मंडल के महामंत्री हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?