लाइव न्यूज़ :

मधुबनी में झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा डाला, हाथ-पैर बांधा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2021 20:04 IST

बिहार में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का मामला है. ओझा ने नाबालिग के साथ उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्देडरी-सहमी पीड़िता अपने घर लौट आई.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पटवारा चौक पर फर्नीचर की दुकान चलाता है.

पटनाः बिहार में मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किये जाने का मामला सामने आया है.

 

आरोप है कि एक कथित तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. कहा जा रहा है कि खजौली थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता अपने चाचा और भाई के साथ उस तांत्रिक के यहां आई थी. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग लडकी के सिर में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे एक ओझा के पास लेकर चले गए.

जिसके बाद नाबालिग के सिर दर्द के इलाज के लिए वह नींबू काटने के बहाने उसे दुकान के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया. इस दौरान ओझा ने नाबालिग के साथ उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नही इस घटना को अंजाम देने के बाद ओझा ने नाबालिग को धमकी भी दे डाली. जिसके बाद डरी-सहमी पीड़िता अपने घर लौट आई.

नाबालिग लडकी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया. लेकिन, जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिवारवालों ने जोर देकर उससे पूछा तो उसने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने इस घटना को लेकर मामला थाने में दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

बताया जाता है कि आरोपी पटवारा चौक पर फर्नीचर की दुकान चलाता है. घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपी ने शराब पी रखी थी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने कहा कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वह जान से हाथ धो बैठेगी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी