लाइव न्यूज़ :

मधुबनी में 50 वर्षीय पिता लालबाबू सदा और 15 वर्षीय बेटे दीपक सदा की चाकू से गोंदा, रुपए लेन-देन में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 14:20 IST

गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के पीछे रुपए के लेन-देन से जुड़ा विवाद होने का संकेत मिला है।झोंझी गांव निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में की गई है।आरोपी के कुछ परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले के लहेरियागंज इलाके में एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय लालबाबू सदा और उनके 15 वर्षीय बेटे दीपक सदा के रूप में हुई है। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है, जब आरोपी ने दोनों पर उनके घर के बाहर कथित तौर पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रुपए के लेन-देन से जुड़ा विवाद होने का संकेत मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हमलावर की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के झोंझी गांव निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कुछ परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली