लाइव न्यूज़ :

Lucknow Murders: न्यू ईयर पर लखनऊ में नरसंहार, एक ही परिवार की 5 औरतों का कत्ल; बेटा निकला कातिल

By अंजली चौहान | Updated: January 1, 2025 10:41 IST

Lucknow Murders:  लखनऊ पुलिस ने आगरा के रहने वाले एक व्यक्ति को राज्य की राजधानी में एक होटल के कमरे के अंदर अपनी चार बहनों और मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App

Lucknow Murders:  उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक सनसनीखेज वारदात ने दहशत फैला दी है। लखनऊ में बुधवार की सुबह एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा कि घटना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरनजीत में हुई। 

त्यागी ने बताया, ‘‘आरोपी की पहचान अरशद (24) के रूप में हुई जिसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया।’’ 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आलिया (नौ), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18), सभी अरशद की बहनें और अस्मा (आरोपी युवक की मां) के रूप में हुई है। त्यागी ने बताया कि 24 वर्षीय अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उसने घरेलू विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया। 

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है।

कहां है आरोपी का पिता?

ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने कहा कि होटल स्टाफ ने दावा किया है कि परिवार ने 30 दिसंबर को चेक-इन किया था। उस समय, कुल सात लोग वहां थे, जिनमें आरोपी का पिता भी शामिल था। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पांचों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन पिता का पता नहीं चल पाया है।

ज्वाइंट सीपी ने कहा, "...5 लोगों के शव मिले हैं - चार लड़कियां और उनकी मां। होटल स्टाफ ने कहा कि वे 30 दिसंबर को यहां आए थे और उनके भाई, पिता भी वहां थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।"

अधिकारी ने आगे कहा कि जब शव बरामद किए गए तो पीड़ितों की गर्दन और कलाई पर घाव थे। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। इस बीच, कमरे की जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। 

टॅग्स :लखनऊहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला