लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: 7वीं की छात्रा ने कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे को मारा चाकू, बाथरूम में पड़ा था घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 17, 2018 16:51 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके के ब्राइट लैंड कॉलेज में हुआ ये हादसा, छात्र की हालत गंभीर

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न मर्डर केस जैसी घटना सामने आई है। लखनऊ अलीगंज इलाके के ब्राइट लैंड कॉलेज में एक सांतवी की छात्रा ने कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र स्कूल के बाथरूम में पड़ा मिला। गंभीर हालत में घायल छात्र को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मामला लखनऊ के जिलाधिकारी और डीआईओएस तक जा पहुंचा है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि पुलिस और कॉलेज प्रशासन फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है। वहीं,  यह भी बात सामने आ रही है कि यह कॉलेज इलाके के एक बड़े कद्दावर शख्स का है। इसी वजह से इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्र के परिजन भी कुछ कहने से बच रहे हैं। 

टीओआई के मुताबिक पीड़ित रितिक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह छात्रा उसे बाथरूम में लेकर गई थी। जहां छात्रा ने पीड़ित का दोनों हाथ दुपट्टे से बांधकर उसपर चाकु से वार किया। छात्र ने जब चीखना शुरू किया तो आरोपी छात्रा ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बाथरूम बंद करके भाग गई।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारप्रद्युम्न हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहरियाणा जींद गैंगरेप: आरोपी का शव मिलने से केस की उलझी गुत्थी, 4 दिन से सड़ रही थी लाश

क्राइम अलर्टमां और भाई का पिता कर रहा था खून, कमरे में छुपकर देख रहे थे दोनों बेटे, जानें हत्यारे बाप की खौफनाक कहानी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला