हरियाणा जींद गैंगरेप: आरोपी का शव मिलने से केस की उलझी गुत्थी, 4 दिन से सड़ रही थी लाश

By पल्लवी कुमारी | Published: January 17, 2018 11:54 AM2018-01-17T11:54:44+5:302018-01-17T14:39:43+5:30

हरियाणा जींद के कुरुक्षेत्र में 15 साल की दलित लड़की का गैंगरेप के बाद मर्डर कर दिया गया था।

Haryana jind kurukshetra murder gangrape case police found decomposed dead body of main suspect | हरियाणा जींद गैंगरेप: आरोपी का शव मिलने से केस की उलझी गुत्थी, 4 दिन से सड़ रही थी लाश

Haryana jind kurukshetra murder gangrape

हरियाणा को दहलना वाला जींद के कुरुक्षेत्र गैंगरेप और हत्या के मामले के और नया मोड़ आ गया है। इस केस के संदग्धि आरोपी का शव मंगलवार 16 जनवरी को पुलिस ने बरामद किया है। हरियाणा पुलिस को उसकी लाश जिस हाल में मिसी वह काफी चौंकाने वाला था। आरोपी का शव करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा का पास बतेड़ा इलाके से बरामद की।  आरोपी का शव मिलने से अब इस केस गुत्थी और भी उलझ गई है। 



पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम गुलशन है। वह पीड़िता के ही गांव का रहने वाला था और 9 जनवरी से गायब चल रहा था। पीड़िता भी 9 जनवरी से ही लापता थी। दोनों के एक ही दिन गायब होने की वजह से पीड़िता के परिजनों ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, अब पुलिस को इस केस में कोई और ही मामला लग रहा है, क्योंकि आरोपी गुलशन का शव कुछ दिन पुराना है और डेडबॉडी पर काफी चोट के निशान भी है। पुलिस फिलहाल मामले को गहनता से  जांच कर रही है।

बता दें कि जींद में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ रेप और बेहरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का कहना था कि पीड़िता की हालत देखकर पता लगाया जा सकता है कि वह किस हैवानियत की शिकार हुई थी। तीन से चार लोग ने इस गैंगरेप को अंजाम दिया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।  

Web Title: Haryana jind kurukshetra murder gangrape case police found decomposed dead body of main suspect

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे