लॉकडाउन के कारण भिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे श्रमिक की 390 किलोमीटर यात्रा के बाद हुई मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2020 20:56 IST2020-05-01T20:56:05+5:302020-05-01T20:56:05+5:30

महाराष्ट्र के भिवंडी से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के बीच की दूरी लगभग 1600 किलोमीटर है।

Lockdown: Man cycling from Maha to reach UP home dies in MP | लॉकडाउन के कारण भिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे श्रमिक की 390 किलोमीटर यात्रा के बाद हुई मौत

लॉकडाउन के कारण भिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे श्रमिक की हुई मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभिवंडी से साइकिल से महाराजगंज जा रहे 50 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।मजदूर की 390 किलामीटर की दूरी तय करने के बाद मध्यप्रदेश के सेंधवा के निकट मौत हो गई।

बड़वानी। लॉकडाउन के कारण भिवंडी (महाराष्ट्र) से साइकिल से अपने घर महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) जा रहे 50 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की 390 किलामीटर की दूरी तय करने के बाद मध्यप्रदेश के सेंधवा के निकट मौत हो गई। मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण भिवंडी में कोई काम नहीं मिलने के कारण तबारक मंसूरी (50) और 11 अन्य श्रमिक अलग-अलग साइकिलों से घर वापस जा रहे थे।

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधवा के पास गुरुवार को मंसूरी की तबियत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया। मंसूरी के साथ दूसरी साइकिल पर उत्तर प्रदेश जा रहे रमेश पंवार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते भिवंडी में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था, इसलिये वह अपने 11 साथियों के साथ साइकिल पर भिवंडी से महाराजगंज के लिए निकल पड़े।

भिवंडी से महाराजगंज के बीच की दूरी लगभग 1600 किलोमीटर है। मंसूरी के एक अन्य साथी ने बताया कि हम सभी श्रमिक भिवंडी में पॉवरलूम में काम करते थे और वहां से साइकिल से 25 अप्रैल को चले थे। पंवार ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर सेंधवा के पास बृहस्पतिवार को मंसूरी की तबियत अचानक खराब हो गयी और संभवत: दिल का दौरा पड़ने और थकान के चलते उसकी मौत हो गयी।

सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक वी एस परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मंसूरी के साथी उसके शव को महाराजगंज में घर ले जाने की मांग कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें यह अनुमति नहीं दी गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को सेंधवा में ही दफनाया गया है।

Web Title: Lockdown: Man cycling from Maha to reach UP home dies in MP

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे