लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन क्राइम: यूपी में 18 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या, रात 9 बजे खेत से काम कर लौट रही थी घर

By भाषा | Updated: April 25, 2020 13:35 IST

मृतक लड़की के परिवार वालों ने थ्रेसर चलाने वाले एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने खेत से लौटते समय लड़की का शव रास्ते में देखा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी की तलाश जारी है।

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में जसराना थानाक्षेत्र के नगला अमर सिंह में एक किशोरी की कथित हत्या का मामले सामने आया है। जसराना थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने शनिवार को बताया कि किशोरी की शुक्रवार रात को कथित रूप से गला दबाकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने खेत से लौटते समय उसका शव पड़ा देखा और इसके बाद घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गयी। गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वीरपाल की 18 वर्षीय पुत्री वीना खेती के काम में हाथ बंटाने अपने परिजनों के साथ खेत गई थी।

परिजनों ने वीना को रात साढ़े नौ बजे घर जाने को कहा। गौतम ने बताया कि वीना के पीछे थ्रेसर चलाने वाला पवन गया था और परिजनों को आशंका है कि उसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला