लाइव न्यूज़ :

Kota Gang Rape News: मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ सामूहिक रेप, रात में 5 लोगों ने घेरा और किया दुष्कर्म, फिर अपने 3 दोस्त को बुलाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 08, 2024 6:07 PM

Kota Gang Rape News: पुलिस ने कहा कि महिला घर लौट रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार लोगों ने उसको घेर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

Kota Gang Rape News: राजस्थान के कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ शुक्रवार देर रात सात से आठ लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने कहा कि महिला घर लौट रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार लोगों ने उसको घेर लिया।

उन्होंने बताया कि वे उसे विद्युत उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने तीन-चार दोस्तों को बुलाया और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि जिस रात महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, उस रात उसका पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज यादव ने कहा कि आरोपियों की पहचान की गई है और सात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आठ आरोपियों में से दो की आपराधिक पृष्ठभूमि है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships: भारत की झोली में मंगलवार को बरसे 3 गोल्ड, कोबे में सुमित अंतिल, थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने लहराया तिरंगा

क्राइम अलर्टPune Porsche Accident Case: पोर्श कार से टक्कर मार दो लोग की ली जान, 17 वर्षीय लड़के के पिता विशाल अग्रवाल हिरासत में, किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी

क्राइम अलर्टBalrampur Daughter Murder: अपनी 15 महीने की बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, मानसिक रूप से बीमार मां ने फिर अपना गला काट कर आत्महत्या की कोशिश की

क्राइम अलर्टBallia Crime News: दहेज कम लाई हो और माता-पिता से लाओ!, 25 वर्षीया पत्नी को पति और सास ने मार डाला, अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, चार-चार हजार जुर्माना भी लगाया

कारोबारJSW Cement Rajasthan: 3000 करोड़ निवेश, 1000 से अधिक रोजगार, राजस्थान में इस कंपनी ने दे दी सौगात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu Murder: दिनदहाड़े शख्स की चाकू मारकर हत्या, बीच सड़क पर गिरोह ने बनाया निशाना; लाइव मर्डर कैमरे में कैद

क्राइम अलर्टRajgarh Crime Case: खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते विकास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा, पढ़िए

क्राइम अलर्टKarimnagar daughter murder: माता-पिता ने इलाज कराकर शादी कराई, बेटा हुआ, सोते समय मानसिक रूप से बीमार बेटी को रस्सी से गला घोंट मारा, दामाद को बुलाकर किया अंतिम संस्कार

क्राइम अलर्टUdupi Police Case: 62 वर्षीय मां के शव के पास 3 दिन तक अचेत हालत में पड़ी रही 32 साल की बेटी, पुलिस ने दरवाजा खोला तो...

क्राइम अलर्टSimaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम