लाइव न्यूज़ :

Kota Crime News: कोटा में नीट अभ्यर्थी ने दी जान, 2023 में अब तक 25 छात्र कर चुके हैं सुसाइड, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2023 11:40 IST

Kota Crime News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का मूल निवासी फौरीद हुसैन (20) लगभग एक साल से यहां के एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' की तैयारी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकोचिंग संस्थान के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का यह 25वां मामला है।घर में कोचिंग संस्थानों के अन्य छात्र भी रहते हैं। जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था।

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अभ्यर्थी का शव उसके किराए के आवास में फंदे से लटका मिला लेकिन कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। यहां कोचिंग संस्थान के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का यह 25वां मामला है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का मूल निवासी फौरीद हुसैन (20) लगभग एक साल से यहां के एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' की तैयारी कर रहा था। वह इस वर्ष के जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था। इस घर में कोचिंग संस्थानों के अन्य छात्र भी रहते हैं।

दादाबाड़ी पुलिस थाने के क्षेत्र निरीक्षक राजेश पाठक ने कहा कि हुसैन को आखिरी बार सोमवार को दोपहर में देखा गया था। जब वह रात आठ बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे आवाज दी लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घर के मालिक को सूचना दी गई जिन्होंने पुलिस को बुलाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से लटका हुआ पाया। निरीक्षक ने कहा, ''अभ्यर्थी के कमरे से ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ और अभी तक उसके यह कदम उठाने का कारण नहीं पता चल सका है।'' पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थी के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्ट-मार्टम होगा।

कोटा में इस वर्ष किसी कोचिंग के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का यह 25वां मामला है। यहां 18 सितंबर को नीट की तैयारी कर रही उत्तर प्रदेश की 16 वर्ष की लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। वहीं, अगस्त में छह कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaराजस्थानपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?