लाइव न्यूज़ :

मेट्रो में गले लगने पर लोगों ने की कपल की पिटाई, तस्लीमा नसरीन ने की फोटो ट्वीट

By स्वाति सिंह | Updated: May 1, 2018 18:49 IST

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

Open in App

कोलकत्ता, 1 मई: कोलकाता में एक कपल को सिर्फ इसलिए पीट दिया गया क्योंकि वह मेट्रो में एक दूसरे के काफी पास खड़े थे। यह मामला कोलकाता के दमदम मेट्रो स्टेशन का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल मेट्रो में सफर करते समय एक दूसरे को गले लगा रहे थे। तभी किसी बुजुर्ग ने इन्हें ऐसे सार्वजनिक स्थान गले लगने पर टोका, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। तभी अचानक कुछ और यात्री भी बुजुर्ग के पक्ष से लड़ने लगे। इसके बाद दमदम मेट्रो स्टेशन आते ही लोगों ने कपल पर लात-घूंसों की बरसात करनी शुरू कर दी। लड़के को पिटता देख जब उसकी पार्टनर उसे बचाने के लिए सामने आई तो भीड़ के लोगों ने उसे भी पीटा। बताया जा रहा है कि लोग कपल को पीटते हुए बोल रहे थे कि कोई कमरा क्यों नहीं ले लेते?

खबरों के मुताबिक पीटते हुए लोग कपल को कह रहे थे कि तुम लोग पार्क स्ट्रीट के पब में क्यों नहीं जाते या कमरे लेकर क्यों नहीं मिलते? यह मामला सामने आने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कोलकत्ता की एक लेख‍िका तसलीमा नसरीन ने इस घटना की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्व‍ीट किया 'एक कपल को कुछ नाराज बुजुर्गों ने कपल को पीटा। नफरत का मामला आम हैं, लेकिन प्यार के मामलों को यहां अश्लीलता माना जाता है। 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया