14 वर्षीय लड़की से 27 साल के पड़ोसी ने दो बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई, ऐसे हुआ अरेस्ट

By भाषा | Published: February 18, 2022 01:43 PM2022-02-18T13:43:43+5:302022-02-18T13:45:15+5:30

भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Kirti Nagar 14-year-old girl rape 27-year-old neighbor twice victim told mother how arrest delhi police | 14 वर्षीय लड़की से 27 साल के पड़ोसी ने दो बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को बताई, ऐसे हुआ अरेस्ट

पुलिस में शिकायत की तथा उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsपीड़िता कीर्ति नगर में रहती है। पड़ोसी सर्वेश ने गत दिसंबर में उससे दुष्कर्म किया।पांच दिन बाद फिर से दुष्कर्म किया।

नई दिल्लीः पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में 14 वर्षीय लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सर्वेश (27) को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता कीर्ति नगर में रहती है। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी सर्वेश ने गत दिसंबर में उससे दुष्कर्म किया और इसके पांच दिन बाद फिर से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि लड़की ने अपनी मां को यह बात बतायी और उसने पुलिस में शिकायत की तथा उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा में नाबालिग के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-49 में एक नाबालिग दलित लड़की ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसक जानकारीदी । पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसे चैटिंग के दौरान संपर्क किया तथा सेक्टर 51 के पास बुलाकर, उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के आदेश पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी फरार है।

Web Title: Kirti Nagar 14-year-old girl rape 27-year-old neighbor twice victim told mother how arrest delhi police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे