मऊ से अपहरण कर जींद लाया, बंधक बना 14 साल तक किया रेप, जानें आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2021 07:38 PM2021-07-03T19:38:29+5:302021-07-03T19:42:10+5:30

‘‘2007 में चंपारण, बिहार निवासी सुमन उसका अपहरण कर भगत सिंह कॉलोनी नरवाना ले आया था। तभी से वह उसका यौन शोषण करता आ रहा था।’’

Kidnapped from Mau brought Jind hostage raped for 14 years jind haryana police | मऊ से अपहरण कर जींद लाया, बंधक बना 14 साल तक किया रेप, जानें आखिर क्या है मामला

राजेश ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। 

Highlightsपुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बना कर रखने सहित अन्य आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया है। सुमन ने उसके साथ कभी शादी नहीं की और उनकी तीन संतान भी हैं।शहर थाना नरवाना पुलिस की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने अपहरण और यौनशोषण की शिकायत दी है।

जींदः हरियाणा के जींद जिले में एक महिला ने एक युवक पर उसका अपहरण कर उससे 14 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस दी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘‘2007 में चंपारण, बिहार निवासी सुमन उसका अपहरण कर भगत सिंह कॉलोनी नरवाना ले आया था। तभी से वह उसका यौन शोषण करता आ रहा था।’’

महिला की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बना कर रखने सहित अन्य आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में दावा किया है कि सुमन ने उसके साथ कभी शादी नहीं की और उनकी तीन संतान भी हैं।

शहर थाना नरवाना पुलिस की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने अपहरण और यौनशोषण की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी सुमन के खिलाफ यौन शोषण करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। राजेश ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। 

पत्नी के मायके जाने के बाद पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की छेड़खानी, मामला दर्ज

जुलाना थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल है और वह 12वीं पास कर चुकी है। किशोरी की मां एक जून को अपने मायके चली गयी थी, उस दौरान घर में किशोरी, उसका छोड़ा भाई और पिता प्रदीप थे।

पुलिस ने बताया कि मां के जाने के बाद प्रदीप लगातार अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था और इस बारे में किसी को भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां 22 जून को जब घर आयी तो उसने पूरी बात उन्हें बतायी।

इसपर किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दी है। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: Kidnapped from Mau brought Jind hostage raped for 14 years jind haryana police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे