लाइव न्यूज़ :

खूंटीः विवाह समारोह में विवाद, 6 नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए 10 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, पीड़िता ने गांव पहुंचकर परिजन को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 18:53 IST

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड का मामला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है।आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं। बुधवार को पड़ोसी गांव में एक शादी थी।

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। खूंटी के तपकरा थाने के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी को आज पकड़ा जा सका।

उन्होंने बताया के आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को पड़ोसी गांव में एक शादी थी। उन्होंने बताया कि इसमें दस वर्षीय पीड़िता भी शामिल होने गयी थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से बारात में ही आये कुछ लड़कों की कहासुनी हो गयी।

कुमार ने बताया कि कहासुनी के बाद रात में लड़की जब अकेले अपने गांव लौट रही थी तभी योजनानुसार विवाद में शामिल सभी छह नाबालिग लड़के, उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये।

हादसे के बाद पीड़िता किसी प्रकार अपने गांव पहुंची और घर पहुंचकर उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना के बाद गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनने पर तपकरा थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

सत्यजीत ने बताया कि कल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन छठे आरोपी को आज पकड़ा गया है । उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र नौ से 15 साल के बीच है और सभी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये गए सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?