लाइव न्यूज़ :

Kaushambi Crime News: गलत काम करने का इरादा!, महिला ने गुप्तांग चाकू से काटा, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 16:01 IST

Kaushambi Crime News: युवक के पिता की तहरीर पर महिला के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम को विवाद हो गया था।विवाद के दौरान सीमा ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया।रक्तस्राव होता देखकर निजामुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Kaushambi Crime News:उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से एक युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। युवक के पिता की तहरीर पर महिला के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी सीमा (32) का पड़ोस के निजामुद्दीन (26) से किसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम को विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान सीमा ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया।

चाकू लगने से निजामुद्दीन के गुप्तांग पर गंभीर चोट आ गई और रक्तस्राव होता देखकर निजामुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निजामुद्दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल भेज दिया गया है।

वही इस मामले में आरोपी महिला सीमा ने बताया कि निजामुद्दीन उसके साथ गलत काम करना चाहता था और उसके घर में घुसकर जबरन उसे बिस्तर पर लिटा दिया था। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने मौका पाकर उसका गुप्तांग काट दिया और अपने पति को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसके घर से चाकू और चादर जब्त कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला सीमा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने