लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः पांच साल की बच्ची के साथ 13 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता तथा आरोपी के माता-पिता आपस में सगे रिश्तेदार

By भाषा | Updated: May 21, 2022 12:04 IST

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना 12 मई की है। उन्होंने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसी के रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।आरोपी किशोर के परिजनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी।पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में नहीं आई थी।

कौशांबीः कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना 12 मई की है। उन्होंने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसी के रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। मीणा ने बताया कि उस समय पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।

तब मामले में आरोपी किशोर के परिजनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। मीणा ने बताया कि पीड़िता तथा आरोपी के माता-पिता आपस में सगे रिश्तेदार हैं और उस समय पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में नहीं आई थी।

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल मैं जांच के बाद दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक की जांच जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी किशोर के विरुद्ध 376 के तहत मामला दर्ज कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का मेडिकल परीक्षण तथा इलाज कराया जा रहा है।

इलाज के बाद उसका बयान भी कराया जाएगा। मीणा ने कहा कि अगर मामले में कार्यवाही करने में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है, तो उसकी जांच होगी। यह जांच अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप