लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप पीड़िता की पहचान जाहिर करने वाले मीडिया हाउसों पर 10 लाख जुर्माना: हाईकोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 14:39 IST

कठुआ गैंगरेप के विक्टिम का नाम कई मीडिया संस्थानों ने जाहिर कर दिया था। कुछ संस्थानों ने पीड़िता की तस्वीर भी प्रकाशित की थी। सोशल मीडिया में भी पीड़िता का नाम और तस्वीर काफी शेयर की गयी।

Open in App

कठुआ गैंगरेप मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पीड़िता की पहचान जाहिर करने वाले मीडिया हाउसों को 10 लाख रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि इन मीडिया हाउस द्वारा दिया गया पैसा जम्मू-कश्मीर पीड़ित क्षतिपूर्ति फंड में ट्रांसफर किया जाएगा। अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं की पहचान उजागर करने वाले मीडिया वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बलात्कार पीड़िताओं की पहचान जाहिर करने वाले किसी भी व्यक्ति को छह महीने तक जेल की सजा हो सकती है। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख दी है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 10 जनवरी को एक आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया था। 17 जनवरी को बच्ची का शव मिला। पुलिस द्वारा सीजेएम अदालत में दायर आरोपपत्र के अनुसार पीड़िता के संग सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी पत्थर पर पटककर हत्या की गयी। पुलिस ने एक मंदिर के पुजारी, चार पुलिसवालों समेत आठ लोगों को मामले में अभियुक्त बनाया है।

पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर मामले को जम्मू-कश्मीर से बाहर चण्डीगढ़ ट्रांसफर करने की अपील की है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी सुरक्षा को जम्मू-कश्मीर में खतरा है। पीड़िता की वकील दीपिका सिंह राजवंत ने भी धमकी मिलने की शिकायत की है। मामले की जांच करने वाली पुलिस अफसर श्वेताम्बरी शर्मा ने भी मीडिया से कहा कि मामले की जाँच के दौरान उन पर काफी दबाव था।

जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल बीजेपी के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। मीडिया में पीएम मोदी की आलोचना हो रही थी कि वो कठुआ और उन्नाव गैंगरेप जैसे मुद्दों पर चुप हैं। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक कार्यक्र में कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब